प्री-कमीशन कोर्स की दीक्षांत परेड, उत्कृष्ट कैडेट्स को मिली ट्रॉफी

Apr 15 2026

ग्वालियर। अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी में प्री-कमीशन कोर्स के समापन पर दीक्षांत परेड का आयोजन किया गया। परेड में ट्रेनिंग के लिए आए विभिन्न राज्यों के कैडेट्स ने भाग लिया। परेड की सलामी लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स (युद्ध सेवा मेडल, सेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल), महानिदेशक, राष्ट्रीय कैडेट कोर एवं श्रीमती दीप्ति मोहिल चावला (भारतीय रक्षा लेखा सेवा), अतिरिक्त सचिव, रक्षा मंत्रालय ने ली। इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों को रैंक प्रदान किए गए और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी में प्री-कमीशन कोर्स में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रशिक्षणार्थियों ने 90 दिवसीय कठोर प्रशिक्षण पूर्ण किया। इस दौरान उन्हें बेसिक सैन्य प्रशिक्षण, व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व कौशल, मैप रीडिंग, ड्रिल, एडवेंचर गतिविधियां, खेलकूद, कैंप प्रशिक्षण, योग तथा आपदा प्रबंधन का व्यापक प्रशिक्षण दिया गया। दीक्षांत परेड में प्रशिक्षणार्थियों ने अनुशासन और समन्वय का शानदार प्रदर्शन करते हुए आकर्षक मार्च पास्ट किया। 
कोर्स में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को ट्रॉफी प्रदान की गई। जिनमें एनसीसी महानिदेशक प्लेट ऑफ ऑनर, एनसीसी महानिदेशक ट्रॉफी 'शर्मा कपÓ (एनसीसी विषय में उत्कृष्टता), कमांडेंट स्वर्ण पदक, लीडरशिप ट्रॉफी, चैंपियनशिप बैनर 'अहिल्याबाई कंपनीÓ को दिया गया। साथ ही राष्ट्रीय ध्वज के समक्ष शपथ दिलाई गई।