थाना पड़ाव बना ग्वालियर रेंज का पहला 'ई-मालखानाÓ आईजी असक्सेना ने किया शुभारंभ
Apr 15 2026
ग्वालियर। थानों के मालखानों में सालों से धूल फाँकती फाइलें, गायब होता जब्त सामान और जवाबदेही का अभाव यह पुरानी तस्वीर अब बदल रही है। ग्वालियर पुलिस ने थाना पड़ाव में रेंज का पहला 'ई-मालखाना' और 'पहरा प्लेटफार्म' लॉन्च कर डिजिटल पुलिसिंग की दिशा में एक अहम कदम बढ़ाया है।
आईजी अरविंद कुमार सक्सेना ने इसका शुभारंभ किया। यह पहल एसएसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश और एएसपी श्रीमती अनु बेनीवाल के मार्गदर्शन में साकार हुई,और खास बात यह है कि पहरा प्लेटफार्म को श्रीमती बेनीवाल ने खुद कोडिंग कर लगभग जीरो लागत पर तैयार किया है।
नई प्रणाली में मालखाने की हर वस्तु को क्यूआर कोड से चिह्नित किया गया है। वेब-बेस्ड डेटाबेस पर एक क्लिक में अपराध क्रमांक, सामान की फोटो, लोकेशन और पूरी हिस्ट्री सामने आ जाती है। 'चेन ऑफ कस्टडीÓ के तहत माल बाहर जाने पर कर्मचारी का नाम और कोर्ट ऑर्डर अनिवार्य रूप से दर्ज होगा यानी अब कोई भी जब्त सामान बिना रिकॉर्ड के इधर-उधर नहीं हो सकता। इस सिस्टम में वर्ष 1993 की सबसे पुरानी जब्ती तक का डिजिटल रिकॉर्ड मौजूद है।
आईजी सक्सेना ने कहा कि यह तकनीक जल्द ही ग्वालियर रेंज के अन्य जिलों में भी लागू होगी। एसएसपी धर्मवीर सिंह के अनुसार पुलिसिंग को पारदर्शी और जवाबदेह बनाना प्राथमिकता है और ई-मालखाना उसी संकल्प का व्यावहारिक रूप है। इस पहल को सफल बनाने में थाना प्रभारी शैलेन्द्र भार्गव, सउनि श्यामवीर सिंह सिकरवार और आरक्षक राकेश रावत की विशेष भूमिका रही।
इस अवसर पर डीआईजी अमित सांघी, एसएसपी धर्मवीर सिंह, एएसपी अनु बेनीवाल, सुमन गुर्जर, सीएसपी रोबिन जैन, थाना प्रभारी पड़ाव शैलेन्द्र भार्गव सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









