फिर एक प्रयास संस्था ने लगाया नि:शुल्क मेडिकल केम्प
Apr 15 2026
ग्वालियर। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में फिर एक प्रयास संस्था द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर पुस्तकालय लेले साहब की बगिया गोल पहाड़िया में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्रात: 9 से दोपहर 1 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें लगभग 115 मरीजों ने भाग लेकर नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं दवाइयों का लाभ प्राप्त किया। शिविर में नेत्र चिकित्सा सेवाएं रतन ज्योति नेत्रालय संस्थान द्वारा प्रदान की गईं। मेडिसिन विशेषज्ञ के रूप में डॉ. कनिका सेठी, चर्म रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. त्रिवेणी हारोडे तथा एक्यूप्रेशर एवं फिजियोथेरेपी सेवाएं डॉ. रोजी खान, डॉ. अमित एवं डॉ. राजाराम द्वारा दी गईं। इसके अतिरिक्त जिन मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन की आवश्यकता पाई गई, उनके ऑपरेशन भी नि:शुल्क कराए जाने की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड 38 की पार्षद अंजलि राजू पलैया तथा निगम के पूर्व सभापति बृजेंद्र सिंह जादौन उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









