आधुनिक कृषि के नवाचारों ने किया चकित: संभागायुक्त
Apr 15 2026
ग्वालियर। आधुनिक और जैविक कृषि के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों ने अब प्रशासनिक अधिकारियों को भी प्रभावित करना शुरू कर दिया है। संभागायुक्त मनोज खत्री ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय का दौरा कर यहां विकसित हो रही उन्नत तकनीकों और शोध कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने विश्वविद्यालय में हो रहे कार्यों को 'अद्भुतÓ बताते हुए कहा कि यहां के नवाचार न केवल किसानों के लिए उपयोगी हैं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए एक मॉडल बन सकते हैं।
संभागायुक्त मनोज खत्री सबसे पहले कृषि विज्ञान केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने जैविक खाद निर्माण यूनिट और कड़कनाथ मुर्गा पालन केंद्र का निरीक्षण किया। इसके बाद विश्वविद्यालय परिसर में हाईटेक नर्सरी का अवलोकन करते हुए उन्होंने आधुनिक तकनीकों से तैयार हो रहे विभिन्न पौधों की सराहना की। निरीक्षण के दौरान ब्लूबेरी और अंजीर जैसे फलों की खेती को देखकर संभागायुक्त विशेष रूप से प्रभावित नजर आए। उन्होंने ब्लूबेरी का स्वाद भी चखा और कहा कि ग्वालियर में इस तरह की उन्नत फल खेती देखना उनके लिए नया अनुभव है। उन्होंने कहा कि यह प्रयास दर्शाता है कि अब पारंपरिक खेती के साथ-साथ उच्च मूल्य वाली फसलों की ओर भी ध्यान दिया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने हाइड्रोपोनिक यूनिट, बायोलॉजी लैब और जीन बैंक का निरीक्षण किया। जीन बैंक में एरोपोनिक पद्धति से तैयार आलू के संरक्षण की प्रक्रिया को समझा। साथ ही जैविक तालाब, इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए विकसित गार्डन, बकरी पालन इकाई और वैदिक गांव का भी भ्रमण किया।
संभागायुक्त ने कहा कि एक ही परिसर में इतनी विविधता और सीखने के अवसर बहुत कम जगहों पर देखने को मिलते हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अरविंद कुमार शुक्ला की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में हो रहे शोध और नवाचार वास्तव में प्रशंसनीय हैं। दौरे के अंत में उन्होंने कहा कि विद्ववानों को भी यहां आना चाहिए और देखना चाहिए, ताकि उन्हें भी कृषि क्षेत्र में हो रहे इन महत्वपूर्ण नवाचारों और शोध कार्यों के बारे जानकारी सभी तक पहुंचे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









