बाबा साहब की जयंती पर श्रद्धांजलि, रैली और केक काटकर मनाया गया उत्सव

Apr 15 2026

भोपाल। अंबेडकर जयंती के अवसर पर अजाक्स के प्रांतीय अध्यक्ष चौधरी मुकेश मौर्य के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान सभी पदाधिकारी रैली के रूप में बोर्ड ऑफिस पहुंचे, जहां उन्होंने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई, जिसके माध्यम से बाबा साहब के विचारों और उनके योगदान को स्मरण किया गया। रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने सामाजिक समरसता और संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर चौधरी मुकेश मौर्य ने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, समानता और न्याय की प्रेरणा देता है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में सच्ची समानता स्थापित की जा सकती है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अजाक्स के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने एकजुट होकर बाबा साहब के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।