बढ़ी गर्मी अगले हफ्ते लू चलने की चेतावनी

Apr 15 2026

ग्वालियर। अप्रैल के दूसरे सप्ताह से गर्मी ने तेजी पकड़ ली है। बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 2.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2.9 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया है। मौसम में बदलाव का कारण राजस्थान की दिशा से आ रही गर्म हवाएं बताई गई हैं। इनके प्रभाव से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
मौसम विभाग ने आगामी सप्ताह में लू चलने की चेतावनी दी है। विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी का असर और बढ़ेगा। तेज गर्मी के कारण दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा नजर आ रहा है। लोग केवल जरूरी कार्यों के लिए ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।