आईपीएस बनना चाहती है:गौरी शर्मा

Apr 15 2026

12वीं की परीक्षा में प्रदेश में पीसीएम में दूसरी रैंक बनाने वाली ग्वालियर की गौरी शर्मा ने बताया कि उसने 491 अंक हासिल किए हैं और उसके बाद यह स्थान पाया है। गौरी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता, मां व टीचर्स को दिया है। गौरी का कहना है कि जब भी मुझे लगा कि वह कुछ नहीं कर पाउंगी तब यही लोग मेरे मार्गदर्शन बने। कितनी खुशी हो रही है यह बता नहीं सकती। गौरी का कहना है कि वह इसी तरह पढ़ाई को जारी रखेंगी और उनका सपना सिविल सर्विसेज एग्जाम को क्रेक कर आईपीएस बनना है। यही उनके मां-पिता का सपना है और मैं यह लक्ष्य हासिल कर उनको प्राउड फील कराना चाहती हूं।