एमपी बोर्ड 10वीं ग्वालियर के अनमोल गोयल ने 496 अंक हासिल किए

Apr 15 2026

ग्वालियर। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) ने बुधवार को 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया। ग्वालियर जिले का 10वीं का परिणाम 65.95' रहा है। साथ ही 12वीं का परिणाम 71.39 प्रतिशत रहा है। ग्वालियर में दसवीं में प्रदेश में चौथी व ग्वालियर में टॉप रैंक लाने वाले छात्र अनमोल गोयल ने 500 में से 496 अंक हासिल किए हैं।
ग्वालियर के टॉपर व प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त करने वाले दसवीं के छात्र अनमोल गोयल ने बताया कि वह एक दिन में करीब 9 घंटे पढ़ाई करते थे। मोबाइल का उपयोग इंटरनेट से कोई उलझन या सवाल का उत्तर ढूंढ़ने के लिए किया, लेकिन सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाकर रखी। अनमोल का कहना है कि यदि एकचित होकर पढ़ाई की जाए तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। मेरी सफलता का श्रय मेरे मां-पिता के साथ ही मेरे टीचर को जाता है। भविष्य में अनमोल गोयल का आईपीएस ऑफिसर बनने का सपना है।