डॉ अंबेडकर ने कहा था शिक्षित बनो संगठित रहो संघर्ष करो: विधायक सिकरवार
Apr 14 2026
ग्वालियर। मप्र अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ (अजाक्स) रेसकोर्स रोड़ 27ए मेला ग्राउंड के सामने संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर जयंती एवं सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। जिसमें कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अतर सिंह जाटव ने बताया कार्यक्रम मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश कुंवर सिंह जाटव एवं कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि विधायक डॉ सतीश सिकरवार थे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय कुमार पिपरोलिया ने की एवं प्रांतीय सचिव होतम मौर्य, प्रांतीय सयुक्त सचिव शैलेन्द्र प्रताप कदम, संभागीय संरक्षक शांतिप्रकाश राजौरिया संभागीय अध्यक्ष इंजी केवी दोहरे, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अतर सिंह जाटव मंचासीन थे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश कुंवर सिंह ने कहा डॉ अंबेडकर साहब चाहते थे कि पुरूषों के साथ साथ महिलाओं को शिक्षा से लेकर समस्त क्षेत्रों में बराबरी का अधिकार मिले क्योंकि महिलाओं के आगे बढऩे से समाज की तरक्की को मापा जाता हैं महिलाओं को आगे बढऩे से दो परिवारों को तरक्की मिलती हैं।
कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि विधायक डॉ सतीश सिकरवार ने कहा डॉ अंबेडकर साहब ने भारत को संविधान में भारत की जनता को मान सम्मान एवं अधिकार दिए है डॉ अंबेडकर त्याग तपस्या बलिदान का संपूर्ण भारत ऋणी है सब समाजों के तरक्की के रास्ते डॉ अंबेडकर ने खोले हैं डॉ बाबा साहब अंबेडकर भारतवासियों के लिए प्रेरणाश्रोत है उनके विचारों को जन जन तक पहुंचाने के लिए आखऱिी श्वास तक कार्य करेंगे। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों एवं 501 समाजसेवियों का सम्मान भी किया गया। सम्मानित व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र श्रीफल प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









