आल इंडिया कायस्थ महासभा की बैठक में लिए कई निर्णय

Apr 14 2026

ग्वालियर। ऑल इंडिया कायस्थ महासभा की एक बैठक न्यू दर्पण कालोनी स्थित अशोक सक्सेना के निवास पर संपन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना की गई। बैठक के मुख्य अतिथि ऑल इंडिया कायस्थ महासभा के संभागीय संरक्षक राजेंद्र सक्सेना एवं बैठक की अध्यक्षता ऑल इंडिया कायस्थ महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र श्रीवास्तव ने की।
बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई जिसमें से एक बिंदु पर सबकी सहमति से तत्काल प्रभाव से निर्णय लेकर प्रभावित कर दिया गया। कुछ बिंदुओं पर निर्णय अगली मीटिंग में लिया जाएगा। इसके साथ ही 23 अप्रैल को भगवान श्री चित्रगुप्त का प्रकटोत्सव चित्रगुप्त मंदिर कटी घाटी पर आयोजित किया जाएगा। बैठक में उपस्थित अशोक सक्सेना ने ऑल इंडिया कायस्थ महासभा को सशक्त बनने पर अपने विचार दिए एवं समाज को संगठित करने पर जोर दिया। ऑल इंडिया कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय जौहरी किन्हीं कारणवश बैठक में उपस्थित नहीं हो सके। इस अवसर पर एवं राजेंद्र सक्सेना, देवेंद्र श्रीवास्तव, विनय सक्सेना, संभागीय अध्यक्ष शिवानंद सक्सेना, जिला अध्यक्ष योगेश भटनागर, अनूप श्रीवास्तव, सुरेंद्र सक्सेना विवेक श्रीवास्तव, मनोज सक्सेना, अमित सक्सेना आदि आदि सभी कायस्थ बंधुओ ने अपने-अपने विचार रखें। अंत में सुरेंद्र सक्सेना ने अपनी कविता पाठ के साथ सभी कायस्थ बंधुओ का बैठक में उपस्थित होने पर आभार व्यक्त किया।