अजाक्स की विचार गोष्ठी में किया सम्मान

Apr 14 2026

ग्वालियर। मप्र अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ (अजाक्स) द्वारा 27 ए रेसकोर्स रोड स्थित कार्यालय पर डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश कुंवर सिंह जाटव थीं। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय कुमार पिपरोलिया ने की। विशिष्ट अतिथि विधायक डॉ. सतीश सिकरवार एवं प्रांतीय सचिव होतम मौर्य, प्रांतीय संयुक्त सचिव शैलेन्द्र प्रताप कदम, संभागीय संरक्षक शांतिप्रकाश राजौरिया, संभागीय अध्यक्ष इंजी केवी दोहरे, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अतर सिंह जाटव मंचासीन थे। मुख्य अतिथि दुर्गेश कुंवर सिंह ने कहा कि डॉ. अंबेडकर चाहते थे कि कि पुरुषों के साथ महिलाओं को भी बराबरी का अधिकार मिले, क्योंकि महिलाओं के आगे बढ़ने से समाज की तरक्की को मापा जाता है। उन्होंने कहा कि अंबेडकर ने सभी को समानता के अधिकार दिए। डॉ. सतीश सिकरवार ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने भारत की जनता को मान, सम्मान एवं अधिकार दिए हैं। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष एनडी मौर्य एवं आभार जिला सचिव राजेंद्र पक्षवार एवं जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र जयंत ने व्यक्त किया।