भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकलेगी कलश यात्रा

Apr 13 2026

ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव सप्ताह के कार्यक्रमों के लिए समाज के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया है। शुरुआत 14 अप्रैल को सायं 4 बजे सप्त ऋषि अमृत कलश यात्रा से होगी, जो प्रधान कार्यालय से हनुमान टेकरी होते हुए जमदारा तक जाएगी। 15 अप्रैल को सायं 5 बजे सनातन धर्म मंदिर में गणेश पूजन और पीली चि_ी लेखन होगा। 16 अप्रैल को सायं 5 बजे प्राचीन परशुराम मंदिर, नई सडक़ में परिवार पूजन और परशुराम चालीसा पाठ रखा है। ‘महासमिति के पदाधिकारी ने कहा कि यह सप्ताह धार्मिक अनुशासन और सामाजिक एकता का संदेश देता है।