ज्योति दुबे बनी सर्व ब्राह्मण महासभा की जिलाध्यक्ष

Apr 13 2026

ग्वालियर। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी ने बताया कि परशुराम जयंती के अवसर पर आगामी कार्यक्रम को लेकर एक बैठक आयोजित की गई थी जिसमें प्रदेश अध्यक्ष डॉ सीबी शर्मा, सम्भागीय अध्यक्ष राजेश मिश्रा की सहमति से महिला विंग की संभागीय अध्यक्ष श्रीमती सुनीता शर्मा ने ग्वालियर महिला विंग की जिला अध्यक्ष श्रीमती ज्योति दुबे को नियुक्त किया। इस अवसर पर मधु शर्मा, पारुल मिश्रा, दयावती शर्मा, डॉ सोनम शर्मा, अनामिका शर्मा, रचना मिश्रा ने बधाई दी। साथ ही ज्योति दुबे को माला पहनाकर हेलो ग्वालियर की एडमिन मनीष आनंद, शैलेंद्र दुबे, डॉ अमर पाठक ने बधाई दी।