गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा वॉइस ऑफ इम्पैक्ट स्पीच कॉम्पटीशन का आयोजित
Apr 13 2026
ग्वालियर। गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा वॉइस ऑफ इम्पैक्ट-स्पीच कॉम्पटीशन का आयोजन ग्रैब स्पेस कोवर्किंग में किया गया। इस कार्यक्रम में युवाओं ने जोश, आत्मविश्वास और प्रभावशाली अभिव्यक्ति के साथ विभिन्न समसामयिक विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम संयोजक संभव झा एवं सौरभ मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में वक्तृत्व कौशल, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना था। प्रतिभागियों ने राजनीति में युवाओं की भूमिका, मानसिक स्वास्थ्य, कौशल बनाम डिग्री, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने सारगर्भित विचार रखे, जिन्हें उपस्थित निर्णायक मंडल ने खूब सराहा। कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में उर्वशी जैन, सीए राहुल गुप्ता, सीएस अंकुर गर्ग, सीए राहुल मित्तल एवं कुमकुम सिंह उपस्थित रहीं। सभी निर्णायकों ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का निष्पक्ष मूल्यांकन करते हुए उन्हें प्रभावी संचार, तार्किक प्रस्तुति और मंच संचालन के महत्वपूर्ण गुर सिखाए। प्रतियोगिता में प्रथम प्रीति शाह, द्वितीय मुस्कान चौहान, तृतीय जतिन सोनी रहे कार्यक्रम उपरांत सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किये गये।
इस अवसर संस्था के संस्थापक आकाश बरूआ, जयेश श्रीवास्तव, आकाश त्रिपाठी, हर्षिता यादव, हेमंत टुंडेलकर, पियूष नरवरिया, लावण्या शर्मा आदि मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









