6030 युवाओं ने सीडीएस एनडीए की दी परीक्षा, बड़ी संख्या में शामिल हुईं छात्राएं

Apr 12 2026

ग्वालियर। शहर में रविवार 12 अप्रैल को कंबाइंड डिफेंस सर्विस (सीडीएस) और नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) की परीक्षाएं 18 केंद्रों पर आयोजित की गईं। परीक्षा में 6030 युवाओं ने भाग लिया। परीक्षा केंद्रों में छात्रों की चेकिंग करने के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया, परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने का समय 30 मिनट पहले रखा गया था, इसके चलते युवा समय से पूर्व परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। परीक्षा में 3724 युवाओं ने एनडीए और 2306 युवाओं ने सीडीएस की परीक्षा दी। एनडीए एवं सीडीएस की परीक्षा में छात्रों के साथ छात्राओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया।
कम्बाइन डिफेंस सर्विस परीक्षा (सीडीएस) की परीक्षा तीन सत्रों में आयोजित हुई, जिसमें पहला सत्र सुबह 9 बजे से 11 बजे, दूसरा सत्र दोपहर 12.30 बजे से 2.30 बजे तक हुआ। तृतीय सत्र शाम 4 बजे से शाम 6 तक हुआ। वहीं नेशनल डिफेन्स एकेडमी (एनडीए) की परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की गई, पहला सत्र सुबह 10 बजे से 12.30 तक तथा दूसरा सत्र दोपहर 2 से 4.30 तक रहा।