ऑटो चालक ने जेवरों से भरा बैग लौटाया, पुलिस ने किया सम्मान कर नगद इनाम दिया
Apr 12 2026
ग्वालियर। झांसी रोड थाना क्षेत्र में ईमानदारी का एक सराहनीय मामला सामने आया है। एक ऑटो चालक ने सवारी का ऑटो में छूटा बैग वापस कर दिया, जिसमें सोने-चांदी के जेवर रखे थे। बैग मिलने पर मालिक ने राहत की सांस ली। वहीं थाना प्रभारी शक्ति सिंह ने ऑटो चालक की सराहना करते हुए उसे 500 रुपए का नगद इनाम भी दिया।
खुरई बड़ा गांव निवासी देवेंद्र पवैया अपने परिवार के साथ नरवर जाने के लिए चंद्रबदनी नाका बस स्टैंड पहुंचे थे। बस पकडऩे की जल्दबाजी में वह अपना बैग ऑटो में ही भूल गए। कुछ देर बाद जब उन्हें बैग के गायब होने का एहसास हुआ तो वे परेशान हो गए और यात्रा छोडक़र ऑटो चालक की तलाश में जुट गए।
देवेंद्र पवैया झांसी रोड थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें संबंधित ऑटो नजर आया। इसके आधार पर ऑटो का नंबर और चालक का मोबाइल नंबर मिल गया।
ऑटो चालक ने खुद तलाश कर लौटाया बैग
पुलिस के फोन पर ऑटो चालक ने अपना नाम राजू बताया और कहा कि बैग उसकी ऑटो में ही छूट गया था। उसने बताया कि वह यात्रियों को ढूंढने की कोशिश कर रहा था। पुलिस के बुलाने पर वह तुरंत बैग लेकर थाने पहुंच गया। थाने में बैग खोलकर देखा गया तो उसमें रखे सभी सामान सुरक्षित मिले। बैग में करीब 2 लाख रुपए से अधिक कीमत के सोने-चांदी के जेवर थे, जो पूरी तरह सुरक्षित थे।
ऑटो चालक ने बताया कि उसने बस स्टैंड और बड़ा गांव में यात्रियों को खोजने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं मिले। बाद में पुलिस का फोन आने पर वह बैग लेकर थाने पहुंच गया। उसकी ईमानदारी से प्रभावित होकर थाना प्रभारी ने 500 रुपए का नगद इनाम देकर उसका सम्मान किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









