तापमान में इजाफा, तेज धूप से लोग परेशान

Apr 12 2026

ग्वालियर। पिछले तीन दिनों से लगातार तापमान में इजाफा हो रहा है, जिससे गर्मी का असर भी महसूस होने लगा है। लोग धूप से बचने के लिए वाहनों पर चलते समय हेलमेट और गमछे का उपयोग करते नजर आ रहे हैं। रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार सुबह भी तापमान में बढ़त जारी रही और न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का यही रुख बना रह सकता है।
रविवार सुबह से ही तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। चिलचिलाती धूप के चलते लोग बचाव के उपाय अपनाते दिख रहे हैं। वहीं मौसम में बदलाव के बाद किसानों ने भी राहत महसूस की है।
डॉक्टरों का कहना है कि बदलते मौसम में सेहत का खास ध्यान रखना जरूरी है, खासकर उन लोगों के लिए जो फील्ड में काम करते हैं। धूप से बचाव के लिए सिर ढककर रखें, लंबे समय तक तेज धूप में खड़े न रहें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। साथ ही अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी गई है।