नारी शक्ति वन्दन पखवाडा शुरू

Apr 12 2026

ग्वालियर। शासकीय संस्कृत महाविद्यालय में नारी शक्ति वन्दन पखवाडा के तहत विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है। नारी शक्ति वन्दन अधिनियम 2023 में विहित प्रावधानो पर व्याख्यान, संवाद, प्रतिभा शाली, उधमी महिलाओ के सम्बन्ध मे जागरूकता पैदा कर सायबर सुरक्षा के बारे में विस्तार से बताया गया। प्राचार्य प्रोफेसर मनीष खैमरिया ने बताया कि हरेक छात्र छात्राओ को सायबर सुरक्षा जरूरी है। मोबाइल से कोई अजान व्यक्ति से सम्पर्क नही करे। श्री खैमरिया ने कहा नारी निरन्तर वन्दनीय है, आदरणीय है, वह प्रकृति की अनुपम शक्ति की परिचायक है। महान नारियो के जीवन चरित्र का स्वाध्याय करे। सभी आचार्यजनो ने अपने अपने पीरियडो में नारी शक्ति की महिमा बताई गयी।
शास्त्री आचार्य, की छात्राओ को योगाभ्यास सिखाया, ध्यान कराया, आत्म रक्षा, के लिये जागरूक किया गया। सत्येन्द्रशास्त्री ने योगाभ्यास, ध्यान, व्यायाम से शारीरिक स्वस्थता के आसन प्राणायाम, सिखाया गया। इस अवसर पर नीरा विश्वकर्मा एवं डाक्टर लक्ष्मी तिवारी ने अपने विचार साझा किये। कार्यक्रम में कृति जैन, विमलेश चौहान, सत्येंद्र शास्त्री, वेदप्रकाश सारस्वत आदि ने छात्राओ को जागरूक किया गया। कार्यक्रम मै समस्त स्टाफ मौजूद रहा।