संदीप रजक बने नि:शक्तजन कल्याण प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक
Apr 12 2026
ग्वालियर। भाजपा में संगठनात्मक मजबूती को लेकर लगातर नियुक्तियों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खखंडेलवाल ने पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों की नियुक्ति कर नई सूची जारी कर दी है। संदीप रजक (जबलपुर) को नि:शक्तजन कल्याण, किशन सिंह भटोल (उज्जैन) को सहकारिता प्रकोष्ठ, कपिल यादें (उज्जैन) को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ और कर्नल ईशान आर (भोपाल) को पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाया गया है। बताया जा रहा है कि इन
नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर तक और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाना है। पार्टी नेतृत्व द्वारा लगातार नए चेहरों को जिम्मेदारी दी जा रही है, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बना हुआ है। आगामी चुनावी रणनीति को ध्यान में रखते हुए भाजपा संगठन में तेजी से बदलाव और विस्तार किया जा रहा है। प्रकोष्ठ संयोजकों की यह नियुक्ति भी उसी दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा जारी इस सूची के बाद अब सभी नवनियुक्त संयोजकों से अपने-अपने प्रकोष्ठों में सक्रियता बढ़ाने और संगठन को मजबूती देने की उम्मीद जताई जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









