विप्रा संगिनियों में वैसाखी का उल्लास, नई टीम बनी
Apr 11 2026
ग्वालियर। विप्रा ब्राह्मण महिला मंच के तत्वावधान में शनिवार को निजी होटल में प्री बैसाखी उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में विप्रा संगिनियां परंपरागत वेशभूषा से सतरंगी रंग नजर आ रहीं थीं। रंग दे बसंती चोला पर...उन्होंने भांगड़ा किया। इसके साथ ही मंजू शर्मा, मुनमुन शुक्ला और सपना पाराशर ने आज फिर कित्थे चली, मोरनी बनके पर नृत्य प्रस्तुत किया। उत्सव के बीच मंच की संस्थापिका डॉ. प्रतिभा चतुर्वेदी की सहमति से नई टीम का गठन हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से डॉ. शिवानी चतुर्वेदी को अध्यक्ष, डॉ. शैलजा मिश्रा उपाध्यक्ष, डॉ. राजरानी शर्मा सचिव, पल्लवी शर्मा सह सचिव, ज्योति शर्मा कोषाध्यक्ष, दीप्ति शर्मा सह कोषाध्यक्ष एवं नीतू उपमन्यु को मीडिया प्रभारी बनाया गया। इसके बाद विभा शुक्ला एवं रंजना गर्ग ने मालामाल गेम खिलाया। वहीं रीमा ने रेसिन आर्ट तो डॉ. शैलजा मिश्रा ने वैसाखी पर्व की जानकारी दी।
डॉ. प्रतिभा चतुर्वेदी ने कहा कि वैसाखी पर्व हमारे खेत-खलिहान से शुरु होकर घर-घर तक पहुंचता है। इस सांस्कृतिक पर्व ने आजादी की आग लोगों के दिलों में जलाई थी। मुगलों के आक्रमण के समय सिख गुरुओं ने ही उनका साहस का सामना किया था। गुरु गोविंद सिंह ने धर्म की रक्षा के लिये बलिदान शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है। बोले सो निहाल, वाहे गुरुजी का खालसा, वाहे गुरुजी की फतेह से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। ढोल-ताशों की थाम ने नया जोश भर दिया। कार्यक्रम में रंजना गर्ग, दीप्ति शर्मा, डॉ. शैलजा मिश्रा, आभा शर्मा, अर्चना शर्मा, नीतू उपमन्यु, किरण मिश्रा, भारती शर्मा, कल्पना पाठक, संगीता शर्मा, श्रुति उपाध्याय, विभा शुक्ला, सपना पाराशर, रश्मि त्रिपाठी, रंजना शर्मा, सुमन शर्मा, साक्षी शर्मा, गीता शर्मा, कृष्णा विश्वास शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, रजनी शर्मा, मुनमुन शुक्ला, मंजू शर्मा, भावना चतुर्वेदी, रीमा आदि विप्रा संगिनियां उपस्थित थीं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









