वैश्य फाउंडेशन महिला इकाई द्वारा पूल पार्टी का आयोजन
Apr 11 2026
ग्वालियर। वैश्य फाउंडेशन महिला इकाई द्वारा भारत वाटर पार्क में एक उत्साहपूर्ण पूल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि वैश्य फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. प्रकाश लोहिया, मुकेश गुप्ता, नीलेश बिंदल, अनुपम सिंघल एवं आलोक पहाडिय़ा संरक्षक ममता अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में श्रीमती किरण अग्रवाल कोषाध्यक्ष, श्रीमती राखी मित्तल, श्रीमती सीमा अग्रवाल, श्रीमती माधुरी अग्रवाल, श्रीमती अर्चना अग्रवाल एवं श्रीमती बबीता अग्रवाल सहित लगभग 125 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्रीमती सुनीता अग्रवाल ने की। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया और आपसी सहयोग एवं एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में जिला महामंत्री श्रीमती रश्मि गोयल द्वारा सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। वैश्य फाउंडेशन महिला इकाई की पूल पार्टी में 125 से अधिक महिलाओं ने सहभागिता की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









