हॉकी के स्वर्णिम दिनों की वापसी में अहम भूमिका निभाएगा फिर दिल दो हॉकी को अभियान: आशीष राठौड़

Apr 11 2026

ग्वालियर। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ग्वालियर एवं मॉडल कान्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल दर्पण कॉलोनी के संयुक्त तत्वाधान में फिर दिल तो हॉकी को अभियान के तहत हॉकी प्रदर्शन मैच का आयोजन किया गया। यह मैच दर्पण हॉकी फीडर सेंटर एवं मॉडल कान्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें दर्पण की फीडर केंद्र की टीम 4-3 से विजय रही। मैच के प्रारंभ में दोनों ही टीमों ने आक्रामक हॉकी का प्रदर्शन करते हुए एक दूसरे के गोल पोस्ट पर हमले किए जिसके परिणाम स्वरूप मैच के पांचवें मिनट में मॉडल कान्वेंट के वंश श्रीवास्तव ने मैदानी गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। परंतु दर्पण हो कि फीडर सेंटर ने जवाबी आक्रमण कर अमन बाल्मिक ने मैच के आठवें मिनट में शानदार मैदानी गोलकर स्कोर एक-एक बराबर कर दिया, मॉडल कान्वेंट के अहान शर्मा एवं आयुष साहनी तथा प्रशांत राठौर ने संयुक्त प्रयास से विरोधी टीम के गोल पर आक्रमण किया जिसके परिणाम स्वरूप अहान शर्मा ने गोल स्कोर कर अपनी टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी।
मैच के उत्तरार्ध में दर्पण हॉकी फीडर सेंटर के कप्तान ध्रुव शर्मा एवं अंशपाल तथा सिद्धार्थ राठौर ने शानदार मूव बनाते हुए विरोधी टीम के गोल पर हमला किया जिसे अन्यया तोमर ने गोल में बदलकर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। मैच के 38वें मिनट में अंशपाल ने बेहतरीन गोल करते हुए दर्शकों की बाहवाही लूटी ओर मैच के 55 मिनट में दर्पण होगी फाइटर सेंटर के ध्रुव शर्मा ने पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर अपनी टीम को 4-2 की बढ़त दिला दी। मैच के अंतिम 58 मिनट में प्रशांत राठौर ने बाल को गोल में डालकर स्कोर 4-3 कर दिया जो की अंतिम सिटी बजने तक कायम रहा।
कार्यक्रम के प्रारंभ में मैच के मुख्य अतिथि आशीष प्रताप सिंह राठौड़ (प्रदेश कार्य समिति सदस्य भारतीय जनतापार्टी) का स्वागत उपेंद्र सिंह, अविनाश भटनागर, प्रताप सिंह, संगीता दीक्षित ने किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि दर्पण हॉकी फीडर सेंटर के प्रशिक्षक अविनाश भटनागर द्वारा चलाए जा रहा फिर दिल तो हॉकी अभियान हॉकी के स्वर्णिम दिनों की वापसी में मील का पत्थर साबित होगा, उन्होंने नवोदित खिलाडिय़ों से आवाहन किया कि गर्मियों की छुट्टियों में अधिक से अधिक बच्चे खेलों से जुड़े और अपने शरीर को स्वस्थ बनाएं साथ ही खेलों में करियर भी बना सकते हैं।
मैच के उपरांत मुख्य अतिथि ने विजेता खिलाडिय़ों को स्मृति चिन्ह एवं सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया वहीं उपविजेता टीम को मेडल पहनाकर एवं सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया साथ ही ग्वालियर के पूर्व वरिष्ठ राष्ट्रीय हॉकी खिलाडिय़ों को माला पहनकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले खिलाडिय़ों में कमल किशोर, विवेक पिशाल, दिलशाद खान, मेहराजुद्दीन कुरैशी, सोनम रजक, रियाजुद्दीन , दीपक बाथम एवं पुष्पेंद्र शर्मा शामिल रहे। आज के मैच के अंपायर पुष्पेंद्र शर्मा एवं दीपक बाथम रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रताप सिंह एवं आभार अविनाश भटनागर ने व्यक्त किया।