ब्रांड एंबेसडर ने किया स्वच्छता एवं जल संरक्षण हेतु विशेष अभियान का आयोजन
Apr 11 2026
ग्वालियर। सावित्री श्रीवास्तव वाटर वूमेन ब्रांड एंबेसडर (नगर निगम ग्वालियर) के निर्देशन में ‘जल गंगा संवर्धन’ अभियान के अंतर्गत सूरजकुंड क्षेत्र में स्वच्छता एवं जल संरक्षण को लेकर एक विशेष सफाई अभियान आयोजित किया गया।
इस अभियान में केआरजी की टीम एव राष्ट्रीय सेवा योजना के 20 स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। साथ ही डीप्स नीर संस्था के कर्मचारी, डॉ अर्चना सेन एवं रवि नंदोतिया ने मिलकर परिसर की सफाई की तथा जल स्रोत को स्वच्छ बनाए रखने का संदेश दिया। अभियान के दौरान उपस्थित नागरिकों को जल संरक्षण, रेन वाटर हार्वेस्टिंग एवं स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। वक्ताओं ने बताया कि स्वच्छ जल स्रोत ही स्वस्थ समाज की पहचान है, अत: सभी नागरिकों का दायित्व है कि वे जल स्रोतों की सुरक्षा एवं स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं। यह अभियान केवल सफाई तक सीमित न रहकर जन-जागरूकता का एक प्रभावी माध्यम भी बना, जिसने लोगों को जल संरक्षण के प्रति प्रेरित किया। स्वच्छ जल स्रोत ही स्वस्थ समाज की पहचान है। आइये, मिलकर इन्हें सुरक्षित करें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









