एलपीजी की 95 फीसदी बुकिंग ऑनलाइन होने व आपूर्ति पर्याप्त है

Apr 11 2026

ग्वालियर। एलपीजी की 95 फीसदी बुकिंग ऑनलाइन होने के साथ, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बिना किसी रुकावट के आपूर्ति का भरोसा दिलाया और जि़म्मेदारी से इस्तेमाल की अपील की। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने नागरिकों को भरोसा दिलाया है कि पूरे देश में एलपीजी की आपूर्ति स्थिर और पर्याप्त है। मंत्रालय ने उपभोक्ताओं से अपील की ह ैकि वे घबराहट में ज़्यादा खरीदारी न करें और जि़म्मेदारी के साथ एलपीजी का इस्तेमाल करते रहें।
मौजूदा डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क की मज़बूती का जि़क्र करते हुए, मंत्रालय ने बताया कि एलपीजी की उपलब्धता पर निगरानी रखी जा रही है और इसका प्रबन्धन किया जा रहा है, ताकि देशभर के परिवारों तक बिना किसी रुकावट के एलपीजी पहुँचती रहे।
मंत्रालय ने एलपीजी बुकिंग के लिए डिजिटल प्लेट$फॉर्मं के बढ़ते इस्तेमाल पर भी ज़ोर दिया। अब लगभग 95 फीसदी उपभोक्ता आईवी आरएस, एसएमएस, व्हॉट्सऐप और मोबाइल ऐप के ज़रिए बुकिंग करते हैं। उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे इन आसान और प्रभावी डिजिटल तरीकों का इस्तेमाल करते रहें, ताकि डिस्ट्रीब्यूटर शिप पर भीड़ न लगे और उन्हें बिना किसी रुकावट के सेवा मिलती रहे।