राघव ऋषि की भागवत कथा 11 अप्रेल से

Apr 10 2026

ग्वालियर। ऋषि सेवा समिति की ग्वालियर ईकाई द्वारा 11 से 18 अप्रेल तक माधव मंगलम पैलेस में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए शनिवार सुबह 9 बजे राममंदिर फालका बाजार से कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह जानकारी काशी निवासी वक्ता राघव ऋषि ने शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल माधव मंगलम गार्डन में आयोजित पत्रकारवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि कथा दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक कथा का अमृत प्रवाह करेंगे।
ज्ञातव्य है कि अनवरत 20 वर्षों से ग्वालियर के विभिन्न स्थानों पर राघव ऋषि विविध पुराणों एवं कथाओं का वाचन एवं ज्योतिषीय परामर्श द्वारा नगर के जनमानस का हिंदू संस्कृति के प्रति जागरुकता एवं सनातन प्रचार प्रसार में महती भूमिका निभा रहे हैं। राघव ऋषि ने बताया कि मंगल कलश यात्रा फालका बाजार स्थित राम मंदिर से प्रारम्भ होकर गिर्राज मंदिर हाईकोर्ट होते हुए कथास्थल माधव मंगल पैलेस पहुंचेगी। कलश यात्रा में 108 महिलाएं एवं पुरुष श्रद्धालु पीले वस्त्रों में उपस्थित होंगे। प्रथम दिवस भागवत माहात्म्य पर प्रकाश डाला जाएाग। 12 अप्रैल ध्रुव चरित्र, कपिलोपाख्यान,13 अप्रैल जड़भरत प्रसंग एवं प्रह्लाद चरित्र,14 अप्रैल को वामन अवतार, श्रीराम चरित्र एवं कृष्ण जन्म का प्रसंग होगा। 15 अप्रैल को नंदोत्सव, माखनचोरी एवं गोवर्धन पूजा, 16 अप्रैल को वेणुगीत, गोपीगीत एवं रुक्मिणी विवाह 17 अप्रैल को सुदामा चरित्र,18 अप्रैल को उद्भव संवाद सहित विविध प्रसंग होगा जिसके उपरान्त महाप्रसाद भंडारे के साथ कथा विश्राम होगा। कथा में ऋ षि महाराज के सुपुत्र सौरभ ऋ षि द्वारा सुमधुर भजनों की नित्य प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ ही कथानुसार नित्य झांकी का भी मंचन होगा। चंद्रकांता एवं शिवराम अग्रवाल कथा के मुख्य यजमान होंगे। यजमान की भूमिका प्रेमलता आनन्द मोहन अग्रवाल रहेंगे।
नि:शुल्क ज्योतिषीय परामर्श   
13 अप्रैल से सुबह 7.30 बजे से ज्योतिष सम्बन्धी परामर्श राघव ऋषि द्वारा नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इस मौके पर समिति के संतोष अग्रवाल, संजय शर्मा, उमेश उप्पल, प्रमोद गर्ग, रामबाबू अग्रवाल, अम्बरीष गुप्ता, रामसिंह तोमर, देवेन्द्र तिवारी, हरिओम मिश्र, उदय प्रकाश चित्तौड़िया, मनीष गोयल, गिरीश शर्मा, अनिल पुनियानी आदि लोग मौजूद रहे।