स्वैच्छिक रक्तदान शिवर का आयोजन किया गया

Apr 10 2026

ग्वालियर। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जन विकास न्यास के सहयोगी संस्थान कैंसर चिकित्सालय एवं शोध संस्थान एवं पीजी कॉलेज आफ नर्सिंग में विश्व स्वास्थ्य दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉक्टर बीआर श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर पीजी कॉलेज आफ नर्सिंग की डायरेक्टर डॉक्टर अर्चना श्रीवास्तव, कैंसर चिकित्सालय एवं शोध संस्थान की मेडिकल ऑंकोलॉजिस्ट डॉक्टर गुंजन श्रीवास्तव, पीजी कॉलेज ऑ$फ नर्सिंग की प्राचार्या शिउली सरकार, प्रशासनिक अधिकारी मीरा श्रीवास्तव, उपप्राचार्य डॉ सुशील कुमार गुप्ता, समस्त शिक्षक गण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
डॉक्टर गुंजन श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में चिकित्सालय ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिवर का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं, चिकित्सालय एवं कॉलेज से कैंसर मरीजों के हितार्थ रक्तदान किया गया। इसके उपरांत पीजी कॉलेज ऑ$फ नर्सिंग के कॉन्फ्रेंस हॉल में विश्व स्वास्थ्य संगठन की थीम, टुगेदर फॉर हेल्थ स्टैंड विद साइंस एवं एचपीवी के विषय पर डॉ गुंजन श्रीवास्तव ने सभी को जागरूक किया। कम्युनिटी हेल्थ नर्सिंग के विभाग अध्यक्ष हरीराम धाकड एवं सदस्यों द्वारा द्वारा जागरूकता हेतु प्रेजेंटेशन दिया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम पर पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लिया गया।
जिसमें रितिका भारद्वाज ने प्रथम स्थान, आदित्य पाराशर ने द्वितीय स्थान, अंशुमान सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंत में पीजी कॉलेज आफ नर्सिंग की डायरेक्टर ने विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए एवं प्रोग्राम की सफलता के आयोजन पर सभी को बधाई दी।