जेयू के नवागत कार्यपरिषद सदस्य ने संभाला पदभार
Apr 10 2026
ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद के नवागत सदस्य प्रदीप कुमार शर्मा ने शुक्रवार को विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने से पहले वे छत्री परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने सिंधिया परिवार की छत्रियों पर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे काफिले के रूप में विश्वविद्यालय पहुंचे, जहां स्थायी कर्मी संघ के अध्यक्ष यतेन्द्र शर्मा व अन्य कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान यतेंद्र शर्मा ने उन्हें पगड़ी पहनाकर गदा भेंट किया। इसके उपरांत प्रदीप शर्मा ने जीवाजी राव सिंधिया की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और कुलगुरु प्रो. राजकुमार आचार्य से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। आखिर में गालव सभागार में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए कुलगुरु प्रो. राजकुमार आचार्य ने कहा कि कार्यपरिषद और विश्वविद्यालय प्रशासन के समन्वय से सभी कार्य प्राथमिकता से किए जाएंगे। वहीं प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि वे गेस्ट फैकल्टी के मानदेय को फिक्स तय कराने या 700 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये करने का मुद्दा उठाएंगे। साथ ही कर्मचारियों के नियमितीकरण और रिक्त पदों की पूर्ति के लिए भी प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर काम किया जाएगा। अपनी नियुक्ति पर उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और संगठन का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. राजीव मिश्रा, आरजीपीवी विवि की कार्यपरिषद सदस्य डॉ. संगीता कटारे, संगीत विवि के चंद्रप्रताप सिंह सिकरवार, पूर्व कार्यपरिषद सदस्य संजय यादव, डॉ. शिवेंद्र सिंह राठौड़, राजेश कटारे, मुख्तियार सिंह यादव, प्रो. जेएन गौतम, प्रो. हेमंत शर्मा सहित प्रोफेसर, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









