पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा के छोटे भाई अजय मिश्रा का निधन, अंतिम यात्रा 11 अप्रैल को

Apr 10 2026

ग्वालियर। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अनूप मिश्रा के छोटे भाई  अजय मिश्रा का 10 अप्रैल शुक्रवार को को प्रात: निधन हो गया। अजय मिश्रा को रात्रि अस्वस्थता के कारण निजी अस्पताल ले जाया गया था। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था शुक्रवार तड़के उनका दुखद निधन हो गया।उ नके निधन से परिवार सहित क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
स्वर्गीय अजय मिश्रा, स्वर्गीय त्रियुगी नारायण मिश्रा के सुपुत्र थे। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। शोकाकुल परिवार में उनके पुत्र शुभम मिश्रा, पोते धनंजय एवं सम्राट मिश्रा, पुत्री शुभांगी तथा दामाद रजत शामिल हैं। उनके भाई अनूप मिश्रा एवं अभय मिश्रा भी गहरे शोक में हैं।
स्वर्गीय अजय मिश्रा की अंतिम यात्रा आज 11 अप्रैल शनिवार को प्रात: 9 बजे उनके निज निवास 261 विजय नगर एक्सटेंशन ग्वालियर से लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।