स्कूली बच्चों ने ट्रॉलियों पर रेडियम लगाओ प्राण बचाओ अभियान चलाया

Apr 10 2026

ग्वालियर। दाना पानी संस्था एवं मुरैना यातायात पुलिस एवं जीडी गोयनका स्कूल मुरैना के बच्चों द्वारा गल्ला मंडी मुरैना में ट्रॉलियों पर रेडियम लगाओ प्राण बचाओ अभियान चलाया। जिसके तहत गाड़ियों पर रेडियम लगाए गए जिससे सड़क किनारे खड़े वाहन आसानी से दिख सकें।