वार्ड 52 में बस्ती चलो अभियान कार्यक्रम हुआ

Apr 10 2026

ग्वालियर। भाजपा द्वारा बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद मंडल के वार्ड 52 स्थित बौद्घ नगर में स्वच्छता अभियान चलाया गया एवं पार्क में स्थित बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की धुलाई कर माल्यार्पण किया गया एवं दीपदान किया। इस अवसर जिला महामंत्री जवाहर प्रजापति ने कहा कि महापुरुषों का जीवन सदैव प्रेरणास्रोत रहता है, हमें उन्हीं के मार्ग पर चलकर समाज की सेवा करनी चाहिए,। ंडल अध्यक्ष अमर कुटे ने बस्ती चलो अभियान में होने वाले अन्य कार्यक्रम की जानकारी दी। इस अवसर पर जडेल गुर्जर, गोपाल जाटव, ममता आर्य, सुनील भदौरिया, राकेश कटारे, शकुंतला तोमर, सुनीता किरार, लव राठौर, आशीष शर्मा, शैलेंद्र तोमर, मोहनलाल अग्रवाल, रामचंद चंदेले, प्रदीप शिर्के सहित क्षेत्रीय लोग उपस्थित थे।