शिक्षा के व्यवसाई करण पर रोक पर हुआ मंथन
Apr 10 2026
ग्वालियर। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की साधारण सभा की बैठक हरिद्वार स्थित शांति कुंज शक्ति पीठ में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के कार्यों, नीतियों एवं भावी दिशा पर मंथन किया गया बैठक के अंतर्गत 9 सत्र आयोजित किये गए जिसमे उपभोक्ता अधिकारों, सामाजिक उत्तरदायत्व एवं सांगठन को मजबूती प्रदान करने से जुड़े विषयों पर विचार विमर्श हुआ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायण भाई शाह ने ग्राहक और व्यवसायी के मध्य संतुलित समन्वय स्थापित करने पर बल देते हुए जागरूक एवं दक्ष उपभोक्ता निर्माण को समय की आवश्यकता बताया। इस अवसर पर ग्राहक दृष्टि नामक राष्ट्रीय पत्रिका का विमोचन किया गया। जिसमे मध्य प्रदेश सहित विभिन्न प्रांतों के कार्यकर्ताओं के लेख एवं कवितायेँ प्रकाशित की गई हैं। बैठक में सर्व सम्मति से 3 प्रस्ताव पारित किये गए जिसमे शिक्षा के व्यवसायीकरण पर रोक रोक लगाने, 16 वर्ष से कम आयु के बच्चोँ के लिए शोशल नेट वर्क पर नियंत्रण / प्रतिबंध लगाने तथा देश को ऊर्जा संकट से सुरक्षित रखने प्रयासों के लिए केंद्र सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करने का निर्णय लिया।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों में श्रीमती आशा सिंह, जयंत कथिरियां, दिनकर सबनीस, आशा सिंह, अशोक पांडे, नेहा जोशी, वीणा दीक्षित, विजय गंभीर, लोकेन्द्र मिश्रा, राजेश दांगी, देवेंद्र भार्गव, वंदना सैनी, अनिल श्रीवास्तव, देवी सिंह राठौर, सतीश चितवार, हरीश बारी, अर्जुन कुशवाह, विवेक भटनागर सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









