केंद्रीय विद्यालय के छात्रों के रोल मॉडल विश्वजीत ने सिखाए सफलता के मंत्र
Apr 10 2026
ग्वालियर। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 में यूपीएससी में 67वी रैंक प्राप्त आईएएस विश्वजीत ने भूतपूर्व छात्र के रूप में विद्यालय में भ्रमण किया। प्रात: काल प्रार्थना स्थल पर विद्यालय के छात्रों ने पूरे सम्मान के साथ विश्वजीत का स्वागत किया। प्राचार्य राजेश पांडेय ने एक पौधा प्रदान कर पूरे विद्यालय परिवार की ओर से शुभकामनाएं प्रदान की। विश्वजीत गुप्ता ने 2018 में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 ग्वालियर से 12वीं कक्षा में साइंस स्ट्रीम में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, तत्पश्चात दिल्ली यूनिवर्सिटी से यूपीएससी की तैयारी कर 2025 के बैच में 67 रैंक प्राप्त की। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 में विश्वजीत ने सभी छात्रों को अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बताया कि केंद्रीय विद्यालय में पढ़ते हुए हम अपने भविष्य के उच्चतम लक्ष्य का फ्रेम तैयार कर सकते हैं। शिक्षकों से प्राप्त शिक्षा से हम जीवन में बहुत आगे जा सकते हैं। इसके लिए सच्ची लगन और मेहनत के साथ-साथ बड़ों का आशीर्वाद भी बहुत महत्वपूर्ण होता है।
केंद्रीय विद्यालय में समय-समय पर होने वाली गतिविधियां छात्रों के व्यक्तित्व का विकास करती हैं। ऐसे में हमें अपनी क्षमता के अनुसार सदैव गतिविधियों में सहभागिता करते रहना चाहिए। पढ़ाई के साथ-साथ सकारात्मक सोच एवं व्यवहारिक कौशल बहुत आवश्यक है। विद्यार्थियों को पूरे धैर्य के साथ अपने लक्ष्य का निर्धारण कर लेना चाहिए और निरंतर प्रयास से उसे प्राप्त करना चाहिए। प्राचार्य राजेश पांडेय ने बताया कि विद्यार्थियों की सफलता को देखकर माता-पिता और शिक्षक को सदैव गर्व होता है और निश्चित रूप से एक शिक्षण संस्थान के प्राचार्य के रूप में ऐसे विद्यार्थियों को समय-समय पर विद्यालय में बुलाकर अनेक विद्यार्थियों को प्रेरणा मिले ऐसा हमारा प्रयास रहता है। पूरे विद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य श्री राजेश पांडेय ने स्मृति चिन्ह के रूप में एक पुस्तक प्रदान कर विश्वजीत गुप्ता को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधान अध्यापिका डॉ. भारती यादव, श्रीमती वंदना शुक्ला, मुरारी लाल महावर, पवन कुमार, ओमप्रकाश गोस्वामी,आरके मीणा, पुनीत सिकरवार, श्रीमती सीमा सिंह, अरुण खेवरिया, राधे श्याम नंदवानियां, डॉ. एसके बघेल एवं समस्त विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









