रन फॉर ड्रग फ्री स्टेट के लिए दौड़े युवप, विजेताओं को मिले नगद पुरस्कार

Apr 09 2026

ग्वालियर। नशा आज युवाओं के भविष्य के लिए एक गंभीर चुनौती बन चुका है, जिसके खिलाफ समाज को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। नशे के खिलाफ एकजुट होकर ही इसे समाप्त किया जा सकता है। यह बात गुरुवार को भारतीय राष्ट्र छात्र संगठन (एनएसयूआई) के 56वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित की गई रन फॉर ड्रग फ्री मध्यप्रदेश के अवसर पर एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने कही। कांग्रेस केशहर अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, प्रदेशमहासचिव सुनील शर्मा व एनएसयूआई पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर हाफमैराथन की शुरुआत की। हाफ मैराथन एमएलबी कॉलेज के गेट से प्रारंभ होकर मोती तबेला स्थित गुरुद्वारा के पास जाकर सम्पन्न हुई। इसमें सैंकड़ों की संख्या में युवाओं, छात्रों एवं आम नागरिकों ने हिस्सा लिया। हाफ मैराथन के पीछे कांगे्रस का युवा वर्ग को जोडऩे का जो ध्येय था, उसमें भी वह काफीहद तक सफल रही।
रन फॉर ड्रग फ्री स्टेट हाफ मैराथन के विजेता दिव्यांश तोमर व संध्या राजपूतरहीं। वहीं बालक वर्ग में पुकेश्वर लाल दूसरे और शुभम कुमार तीसरे स्थान पर रहे। जबकि बालिका वर्ग में मनीषा ने दूसरा तथा खुशी सरोज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुनील शर्मा, रश्मि पवार शर्मा, हेवरन कंसाना, हरेंद्र गुर्जर, तरुण यादव, अभिमन्यु पुरोहित सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।