सुनीता सोनी बनीं ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन की संयुक्त अध्यक्ष
Apr 09 2026
ग्वालियर। ब्यूटी एक्सपर्ट एवं उद्यमी श्रीमती सुनीता सोनी को ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन का संयुक्त उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह निर्णय एक विशेष बैठक के दौरान सर्वसम्मति से लिया गया। एसोसिएशन के डायरेक्टर नीरज जैन ने बताया कि सुनीता सोनी को उनके अनुभव, कार्यक्षमता और ब्यूटी इंडस्ट्री में दिए गए योगदान को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुनीता सोनी ने अपने जीवन के संघर्ष और सफलता की कहानी साझा करते हुए कहा कि उनका सफर आसान नहीं रहा।
सुनीता सोनी ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश के जिला जालौन के कोंच कस्बे से हैं, जहाँ एक समय लड़कियों की पढ़ाई और उनके आगे बढऩे पर कई सामाजिक बाधाएँ थीं। इसके बावजूद, अपने माता-पिता के सहयोग से उन्होंने डबल एम.ए. की शिक्षा प्राप्त की। शादी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते उन्होंने करीब 15 वर्षों तक गृहिणी के रूप में जीवन बिताया, लेकिन उनके भीतर अपने पैरों पर खड़े होने का सपना हमेशा जीवित रहा। इसी दृढ़ संकल्प के साथ उन्होंने अपने पति के सहयोग से ‘कायाकल्प ब्यूटी पार्लर, मेकअप स्टूडियो एंड अकैडमी’ की शुरुआत की। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत असम से की और वर्ष 2009 में ग्वालियर में अपने पार्लर की स्थापना की।
सुनीता सोनी ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी बेटी आकृति को देते हुए कहा कि वही उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा रही हैं, जिन्होंने उन्हें अपने सपनों को फिर से जीने का साहस दिया। उन्होंने कहा कि यह उनकी ही नहीं, बल्कि हर उस महिला की कहानी है, जो परिस्थितियों के कारण अपने सपनों को पीछे छोड़ देती है, लेकिन हिम्मत और आत्मविश्वास से उन्हें फिर से पूरा किया जा सकता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









