यशस्विनी कृष्णाचार्य गजेन्द्र गडकर को शहरवासियों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन

Apr 09 2026

ग्वालियर। भाजपा महिला मोर्चा की प्रथम जिलाध्यक्ष समाजसेवी यशस्विनी कृष्णाचार्य गजेन्द्र गडकर को सनातन धर्म मंदिर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शहर के सामाजिक राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि सभा में भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर, वेदप्रकाश शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया, जिला महामंत्री जवाहर प्रजापति, वीरेंद्र जैन आदि ने श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए स्व यशस्विनी कृष्णाचार्य गजेन्द्र गडकर को संगठननिष्ठ समाजसेविका बताया उन्होंने उनके कार्यों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने महिलाओं के बीच जाकर पार्टी का काम व्यापक स्तर पर फैलाया उनके कार्यों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में महिलाये पार्टी से जुडी।
उल्लेखनीय है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्णाचार्य गजेन्द्र गडकर की पत्नी और भाजपा महिला मोर्चा की प्रथम जिलाध्यक्ष समाजसेवी यशस्विनी कृष्णाचार्य गजेन्द्र गडकर का 5 अप्रैल को सायं निधन हो गया था। यशस्विनी कृष्णाचार्य गजेन्द्रगडकर शुरुआत से ही राष्ट्रसेविका समिति और भाजपा महिला मोर्चा से जुड़ी रहीं उन्होंने महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रहते सक्रीय रूप से काम किया और बड़ी संख्या में महिलाओं को जोड़ा। उन्होंने राम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन जन जागरण अभियान में भी बढ़ चढक़र हिस्सा लिया।
श्रद्धांजलि सभा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य यशवंत इंदापुरकर, विनोद सूरी, रवि अग्रवाल, दीपक सचेती, रविंद्र सिंह राजपूत, कमल माखीजानी, ओमप्रकाश जाजोरिया संजय सिंघल भानु प्रकाश जैन, राजू पलैया, हासानंद आहूजा, अशोक सहगल, कन्हैयालाल आनंद, हरीश मेवाफरोश, विकास साहू, राघवेन्द्र शर्मा, संतोष राजौरिया, भीखम सिंह बघेल सहित बड़ी संख्या में विविध संगठनों से जुड़े लोग उपस्थित थे।