गर्मी सुरु होने से पहले ही वार्ड 42 दानाओली के श्रेत्रवासी पानी के संकट से जूझ रहे: जौहरी
Apr 09 2026
ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस विकलांग कल्याण प्रकोष्ठ जिला संयोजक एवं वरिष्ठ समाजसेवी ओर राष्ट्रीय शसक्त आत्मनिर्भर ट्रस्ट नई दिल्ली के राष्ट्रीय सलाहकार एवं आरटीआई ऐक्टिविस्ट अनूप जौहरी ने नगर निगम, पीएचई विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि विगत एक माह से भी वार्ड 42 दानाओली साठे की गोठ के क्षैत्रवासी विगत एक माह से भी अधिक समय से पानी की किल्लत से जूझ रहे हें।
जौहरी ने बताया कि दानाओली में स्थित केदार किराना के पास बाली बोरिंग पम्प से साठे की गोठ के लिए पानी की सप्लाई वोर वैल में कम प्रेसर होने की वजह से सप्लाई नहीं हो पा रही हे। इतना ही नहीं नई सडक़ एवं शिवराम कोले का बाड़े के दो वोरिंग पम्प मिल कर चलते हे। उनकी भी सप्लाई साठे की गोठ में नहीं आ रही हे। ओर एक दिन छोडक़े तो तिघरा के पानी की सप्लाई आती हे बह भी मात्र आधा घंटे आती है, पीएचई विभाग के अधिकारियों को बार-बार समस्या से अवगत कराने के बाद भी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। जौहरी ने आगे कहा ऐसा प्रतीत होता है कि नगर निगम पीएचई विभाग के अधिकारी साठे की गोठ के क्षैत्रवासियों को अपने विभाग के विरुद्ध धरना आंदोलन करने के लिए उकसा रहे है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









