निगमायुक्त ने इंडस्ट्रियल म्यूजियम व मल्टी लेवल कार पार्किंग का निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश
Apr 09 2026
ग्वालियर। निगम आयुक्त एवं प्रभारी स्मार्ट सिटी सीईओ संघ प्रिय ने गुरुवार को स्मार्ट सिटी द्वारा महाराज बाडा पर प्रगतिरत मल्टी लेवल कार पार्किंग के निर्माण कार्य के निरीक्षण सहित नवनिर्मित इंडस्ट्रियल म्यूजियम का मुआयना कर इसमे निर्मित विभिन्न गैलरियों को और अधिक प्रभावी बनाने के साथ इसके संचालन और रखरखाव के जरूरी दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी, सहित निर्माण एजेंसी के अधिकारी उपस्थित रहे।
निगमायुक्त संघ प्रिय ने सर्वप्रथम महाराज बाड़ा पहुंचकर प्रेस बिल्डिंग में बने इंडस्ट्रियल म्यूजियम का मुआयना किया उन्होंने म्यूजियम की प्रत्येक गैलेरी को देखा और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि म्यूजियम में जो जगह खाली है, उनका प्रयोग कर ज्यादा से ज्यादा जरूरी औधोगिक जानकारियो का समावेश किया जाए ताकि जिस उद्देश्य से यह म्यूजियम बनाया गया है वह सार्थक हो सके वही उन्होंने सुझाव दिया कि अलग अलग उधोगों से संबंधित गैलरियों में मशीनों के कुछ ऐसे मॉडल रखे, जिन्हें प्रयोग कर सैलानी उससे संबंधित कार्यप्रणाली का खुद अनुभव कर सके।
निगमायुक्त संघ प्रिय ने महाराज बाडा पर स्मार्ट सिटी द्वारा प्रगतिरत मल्टी लेवल कार पार्किंग के कार्यो का भी निरीक्षण किया। मल्टी लेवल कार पार्किंग के निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त ने संबंधित अधिकारियो और वेंडर को सख्त हिदायत दी की वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तय समय सीमा के मुताबिक कार्य योजना बनाकर कार्य को करे। वही उन्होंने वेंडर को पार्किंग के सिविल वर्क को प्राथमिकता में लेकर पूर्ण करने के साथ इलेक्ट्रिकल, फायर सेफ्टी सहित अन्य छोटे छोटे कार्यो को भी साथ मे पूर्ण करने के जरूरी दिशा निर्देश दिए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









