दिव्यांग बच्चों की सेवा ही ईश्वर की सच्ची आराधना: राजौरिया
Apr 08 2026
ग्वालियर। कृष्णालय दिव्यांग चाइल्ड केयर स्कूल में दिव्यांग बच्चों के बीच भाजपा जिला अध्यक्ष जय प्रकाश राजौरिया पहुंचे जहां पर उन्होंने बच्चों के बीच समय बिताया और संस्था की सचिव नम्रता सक्सैना से दिव्यांग स्कूल के बारे जानकारी ली।
संस्था की संस्थापिका एवं सचिव नम्रता सक्सैना ने जिला अध्यक्ष जय प्रकाश राजौरिया को स्कूल का भ्रमण करवाया और स्कूल में आने वाले दिव्यांग बच्चों के बारे में भी बताया। श्री राजौरिया ने नम्रता के कार्यों की प्रसन्नता करते हुए कहा कि दिव्यांग जन की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है वह दिव्यांग बच्चों के लिए कार्य करती रहे और वह भी दिव्यांग जन की मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।
जिला अध्यक्ष श्री राजौरिया ने बच्चों को पानी ठंडा रखने बाली बोतले दी और खाने की सामग्री भी वितरित की। बच्चों ने गिफ्ट्स पाकर श्री राजौरिया को थैंक्यू कहा और आगे भी आते रहने का वादा लिया। इस अवसर पर संतोष राजौरिया, मंडल अध्यक्ष आशीष श्रीवास के साथ संस्था के अध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव, संस्थापिका नम्रता सक्सैना, संरक्षक तृप्ति भटनागर, श्वेता सक्सैना, जितेंद्र सिंह, राहुल, भरत कुशवाह सहित अन्य जन मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









