बस्ती चलो अभियान: महाराजा मानसिंह तोमर मंडल की बैठक संपन्न
Apr 08 2026
ग्वालियर। भाजपा के 47वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिले में चलाए जा रहे बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत महाराज मानसिंह तोमर मंडल के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में मंडल के बूथ क्रमांक 319 पर बैठक आयोजित कर बताया कि मंडल के सभी वार्ड में सफाई अभियान,पार्टी के वरिष्टजनों का सम्मान,हितग्राहियों से चर्चा कर उनका सम्मान, एवं स्वच्छता अभियान कर महापुरुषों की प्रतिमा पर पुष्पांजलि सहित आगामी कार्यक्रम की रूप रेखा बनाई।
जिसके अनुसार आज 9 अप्रैल को मंडल के वार्ड 16 चंदनपुरा सिंधिया पार्क में सफाई अभियान का आयोजन कर शाम को वरिष्ठजनों का सम्मान किया जाएगा। 10 अप्रैल को वार्ड 11 में प्रात: 10 बजे पुरानी पुलिस चौकी पर स्वच्छता अभियान कर ,हितग्राहियों से चर्चा कर वरिष्ठजनों का सम्मान किया जाएगा। 11 अप्रैल वार्ड क्रमांक 17 में बगिया में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। एवं 12 अप्रैल को वार्ड क्रमांक 31 में सुबह 9 बजे लक्ष्मणपुरा एवं 10 बजे साकेत नगर में वरिष्ठजनों का सम्मान किया जाएगा।
इस बैठक में मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिंह तोमर, जगराम सिंह कुशवाह, डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी, दिनेश सरगैया, धर्मेंद्र यादव, प्रदीप रत्नाकर, पार्षद महेंद्र आर्य, हरिबाबू शिवहरे, सुनील परिहार, प्रदीप सिंह चौहान, भूपेंद्र प्रेमी, शुभम चौहान उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









