ब्लड डोनेशन कैंप लगाया

Apr 08 2026

ग्वालियर। विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में संरक्षक जेसीआई सेनिटर रितिका गुप्ता नेशनल ट्रेनर के मार्गदर्शन में कैंसर हॉस्पिटल में, रक्तदान महादान हेतु जेसीआई ग्वालियर सुरभि द्वारा ब्लड डोनेट किया। इस पुण्य कार्य में जेसी नीलम अग्रवाल, जेसी बरखा नामदेव, जेसी नेहा अग्रवाल, जेसी राखी स्वामी, जेसी नीतू गर्ग ने रक्तदान कर नेक काम किया एवं जेसी प्रिया गुप्ता, जेसी सुरभि समाधियां, जेसी आशा कुशवाहा ने साथ जाकर सहयोग किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जेसी बरखा नामदेव ने की एवं आभार सचिव जेसी नेहा अग्रवाल द्वारा व्यक्त किया गया। यह जानकारी संस्था की पीआरओ जेसी रीटा तनेजा एवं जेसी नीतू गर्ग द्वारा दी गई।