गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन का 'सहारा-यू आर नॉट अलोनÓ हेल्पलाइन लॉन्च

Apr 08 2026

ग्वालियर। गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा मंतव्य के सहयोग से छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक सराहनीय पहल की गई। संस्था ने 'सहारा - यू आर नॉट अलोनÓ नाम से 24&७ हेल्पलाइन सेवा का शुभारंभ किया, जो विशेष रूप से अप्रैल से जुलाई के बीच छात्रों को सहयोग प्रदान करेगी। इस अवधि में विभिन्न परीक्षाओं के परिणाम घोषित होते हैं, जहां सफल छात्रों को समाज का पूरा समर्थन मिलता है, वहीं असफल छात्रों को अक्सर मानसिक दबाव, चिंता और अवसाद जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। साथ ही कई छात्र आत्मघाती कदम उठा लेते हैं इसी संवेदनशील विषय को समझते हुए गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन ने यह पहल शुरू की है, ताकि ऐसे छात्रों को समय पर मार्गदर्शन और भावनात्मक सहयोग मिल सके। इस हेल्पलाइन के माध्यम से अनुभवी प्रोफेशनल्स द्वारा काउंसलिंग प्रदान की जाएगी, जिनमें डॉ. याशी जैन (9893105501), शैलेन्द्र चौधरी (6263092581), राज प्रजापति (6265482208) शामिल हैं।
संस्था के संस्थापक आकाश बरूआ ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य छात्रों को यह संदेश देना है कि वे अकेले नहीं हैं, और हर कठिन समय में कोई न कोई उनके साथ खड़ा है। इस अवसर पर लाल टिपारा गौशाला केयरटेकर ऋषभदेवानंद महाराज, मानसिक आरोग्यशाला में विभागाध्यक्ष डॉ रंजीत कुमार, डॉ संध्या गर्ग, डॉ याशी जैन, डॉ संजय सक्सेना, जयेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।