जेसीआई ग्वालियर मेट्रो द्वारा प्रभावी जन-भाषण सेमिनार आयोजित
Apr 08 2026
ग्वालियर। जेसीआई ग्वालियर मेट्रो द्वारा स्थानीय स्तर पर व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 'प्रभावी जन-भाषणÓ ट्रेनिंग सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में मुख्य प्रशिक्षक ज़ोन ट्रेनर विश्वकांत शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने सदस्यों से कहा कि 'सार्वजनिक रूप से बोलना केवल शब्दों का खेल नहीं, बल्कि एक कला है। यह न केवल करियर की ऊंचाइयों को छूने में मदद करती है, बल्कि व्यक्ति के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व निर्माण में मील का पत्थर साबित होती है।
कार्यक्रम में मंच के डर को दूर करना और प्रभावी ढंग से संवाद करना। नेतृत्व की भूमिका, सीखने का अवसर प्रतिभागियों को बॉडी लैंग्वेज, वॉइस मॉड्यूलेशन और कंटेंट प्रेजेंटेशन के गुर सिखाए गए। संस्था के अध्यक्ष एवं उनकी टीम के समन्वय से कार्यक्रम निर्बाध रूप से संपन्न हुआ। अंत में, संस्था के अध्यक्ष प्रशान्त माथुर ने इस आयोजन के लिए विश्वकांत शर्मा का आभार व्यक्त किया और सभी प्रतिभागियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सुधीर त्रिपाठी, ऋषभ झा, एसएन वर्मा, प्रदीप पटेल, अखिलेश दांगी, विपिन अग्रवाल, सुदर्शन शर्मा, दिनेश बंसल, प्रेम सागर, प्रशांत माथुर, प्रमोद यादव, संजय अग्रवाल, संजय यादव, विनय कुमार आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









