कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन ने लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर
Apr 08 2026
ग्वालियर। विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा टापू मोहल्ला स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में 'नि:शुल्क स्त्री एवं बाल रोग शिविरÓ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वार्ड 46 के पार्षद कपिल शर्मा उपस्थित रहे, जिन्होंने संस्था के प्रयासों की सराहना की। शिविर में शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों ने अपनी नि:शुल्क सेवाएं प्रदान कीं। डॉ. निर्मला शर्मा स्त्री रोग विशेषज्ञ ने महिलाओं की विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श और उपचार बताया। डॉ. प्रियंका गोस्वामी बाल रोग विशेषज्ञ एवं डॉ. शिप्रा सिंह ने लगभग 100 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। परीक्षण के उपरांत जरूरतमंद बच्चों को नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।
संस्था की सचिव कंचन राव ने उपस्थित महिलाओं और बच्चों को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। उन्होंने व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित एवं पोषक आहार और बच्चों की नियमित स्वास्थ्य देखभाल के महत्व पर विशेष जानकारी दी। कंचन राव ने कहा कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाना रहा। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल को जनहितकारी बताते हुए फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया। हमारा लक्ष्य है कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को भी बेहतर चिकित्सा परामर्श और सुविधाएं सुलभ हो सकें, ताकि एक स्वस्थ और सुदृढ़ समाज का निर्माण हो सके। इस अवसर पर जगदीश उपाध्याय, प्रवीण शर्मा, सचिन रावत, हेमलता राव, गीता सूर्यवंशी, विशाल शर्मा, ऋषभ जैन, मनोज अग्रवाल, मुकेश शर्मा, ऋषि जैन, सुषमा मीना खरे, आरती कुशवाह, रेखा रजक और रामवती जाटव उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









