50 महिला उद्यमियों ने दिखाया हुनर

Apr 07 2026

ग्वालियर। महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल करते हुए 'सोनचिरैया स्त्री उड़ानÓ नामक एक दिवसीय भव्य प्रदर्शनी का आयोजन एक होटल में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सोनचिरैया की संस्थापिका दीपा चौहान एवं डॉ. श्वेता चौहान द्वारा किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री माया सिंह रहीं। प्रदर्शनी में 50 से अधिक महिला उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। इसमें लाइफस्टाइल उत्पाद, फूड आइटम्स, होम बेकिंग, हस्तशिल्प और होम डेकोर जैसी विविध श्रेणियों के आकर्षक स्टॉल लगाए गए, जिन्हें लोगों ने खूब सराहा। यह आयोजन न केवल महिलाओं को अपने व्यवसाय को प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करता है. बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी प्रोत्साहित करता है। इस मौके पर डॉ. डीएस चंदेल. नीलिमा सिंह, राजेश तोमर, गायत्री देवी सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में सुजाता संग्राम सिंह, डॉ. ज्योति कुशवाह एवं वंदना जग्गी का विशेष योगदान रहा।