लायन ऑ$फ द रीजन बने आशीष सिंघल
Apr 07 2026
ग्वालियर। लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 3233श्व ई प्रांत के रीजन भरणी के रीजन चेयरपर्सन शशिभूषण सिंघल की अध्यक्षता में रीजन कॉन्फ्रेंस उदभव का आयोजन ग्रैंड कैस्टल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आतिथ्य लायंस क्लब कॉस्मिक द्वारा किया गया तथा संपूर्ण आयोजन रीजन सेक्रेटरी आशीष सिंघल डायरेक्टर मानव मेहरा, कोडायरेक्टर राजेश वाटवानी की देखरेख में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
कॉन्फ्रेंस में रीजन के सात क्लब—लायंस क्लब कॉस्मिक, सेन्ट्रल, एक्सेलेंसी, श्रील, शाइन, रॉयल, जगत ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पीआरओ ज्योति अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर वर्षभर उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वाले क्लब में लायंस क्लब कॉस्मिक को आउटस्टैंडिंग क्लब अवार्ड मिला एवं नीलेश गर्ग को आउटस्टैंडिंग अध्यक्ष के अवार्ड के साथ सचिव एवं कोषाध्यक्षों को सम्मानित किया गया। लायन ऑ$फ द रीजन के ख़िताब से आशीष सिंघल को नवाजा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रांतपाल लायन सुधीर बाजपेई उपस्थित रहे, जबकि 'स्टार ऑफ द इवनिंगÓ के रूप में पूर्व प्रांतपाल सुमेर जैन एवं की नोट स्पीकर पूर्व प्रांतपाल अंजना जैन रही विशिष्ट अतिथियों में सह-प्रांतपाल द्वितीय आशुतोष वशिष्ठ, पूर्व प्रांतपाल विकास गंगवाल, नितिन मांगलिक एवं सुनील गोयल शामिल रहे।
इस दौरान जोन चेयरपर्सन लायन विवेक सेठी, डॉ मयंक श्रीवास्तव एवं मिनाक्षी जैन ने अपने-अपने जोन की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम में विशेष रूप से राजेश बनवारी की स्मृति में प्रदान किया जाने वाला प्रतिष्ठित अवार्ड राजेश वाटवानी को दिया गया। इस अवसर पर रमेश श्रीवास्तव, रामकिशन सिंघल, जुबेर रहमान, सुनील शर्मा अजय सपरा,अभिषेक भदौरिया, संजय जैन, संदीप अग्रवाल, मोहम्मद साजिद आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









