तेज हवाओं के साथ बारिश हुई

Apr 07 2026

ग्वालियर। मंगलवार दोपहर 2 बजे मौसम ने एक दम अचानक करवट ली और आंधी-पानी का दौर शुरू हो गया। करीब 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने धूल भरी आंधी का असर पैदा किया। वहीं घने बादलों ने सूरज को पूरी तरह ढक लिया, जिससे दिन में ही अंधेरा छा गया।
मौसम विभाग ने 7 और 8 अप्रैल के लिए आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से यह बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण वातावरण में नमी बढ़ गई है, जिससे मौसम में यह बदलाव आया है और बारिश की स्थिति बनी है।
किसानों में बढ़ी चिंता
खेतों में खड़ी और कटी फसलों को लेकर किसान चिंतित हैं। तेज आंधी और बारिश से फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने और बदलते मौसम के बीच स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी है।