विजया पालीवाल ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन की उपाध्यक्ष बनी
Apr 07 2026
ग्वालियर। इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के सीपीआर ट्रेनिंग सेंटर ने एनसीसी वुमेन्स ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकेडमी में सीपीआर व एईडी प्रशिक्षण कार्यक्रम किया। जिसमें डायरेक्टर डॉ रश्मि गुप्ता ने कहा, चेस्ट कंप्रेशन के साथ एईडी का उपयोग अत्यंत जरूरी है, जिसे आमजन भी सीख सकते हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विजयंत ब्रिगेडियर महार्दिक ने कहा, देशभर के विभिन्न राज्यों से आई एनसीसी महिला अधिकारी आगे अपने कैडेट्स को इस जीवनरक्षक प्रक्रिया का प्रशिक्षण देंगी, इसलिए उनके लिए यह प्रशिक्षण बहुत जरूरी है।
डॉ लोकेश तिवारी व डॉ गिरीश भट्ट ने बताया, अगर कार्डियक अरेस्ट के 4 से 6 मिनट में चेस्ट कंप्रेशन के साथ डिफिब्रिलेशन नहीं किया जाए, तो मस्तिष्क को गंभीर क्षति हो सकती है। ऐसे में मरीज बच भी जाता है, तो जीवनभर कोमा या स्थायी विकलांगता का खतरा बना रहता है। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को एईडी के उपयोग की विधि का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। इस कार्यक्रम में 126 अधिकारियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर अकादमी के कमांडेंट ब्रिगेडियर विजयंत महाडिक, चिकित्सा अधिकारी मेजर वसुंधरा मिश्रा सहित डॉ. रश्मि गुप्ता, डॉ. अजय उपाध्याय, डॉ. पीवी आर्य, डॉ, जेसी गर्ग, डॉ. अनीता अग्रवाल, डॉ. प्रवीन गर्ग, डॉ. नीता, डॉ. ज्योति एवं डॉ. विश्वकाश जैन उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









