विजया पालीवाल ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन की उपाध्यक्ष बनी

Apr 07 2026

ग्वालियर। ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन के डायरेक्टर नीरज जैन ने बताया की इंदौर की रहने वाली विजया पालीवाल को मीटिंग मे सर्वसहमति से उपाध्यक्ष पद पर निवाचित हुई। विजया पालीवाल ने उपाध्यक्ष पद मिलने पर सहमति जताई और अपने बारे मे जानकारी दी की कैसे उन्होंने लकड़ी की कुर्सी से पार्लर शुरू कर राष्ट्रीय लेबल पर पहचान बनाई। संस्कार ब्यूटी सलोन एंड अकेडमी की ऑनर विजया पालीवाल ने अपनी मेहनत लगन और ईमानदारी से ब्यूटी फील्ड में 26 वर्षों का अनुभव हासिल कर विजया पालीवाल ने अलग अलग शहर और राज्य मे हजारों ब्यूटीशिअन को प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाया।
उन्होंने अमरावती, पानसेमल, उज्जैन, भोपाल और खंडवा सहित कई शहरों में सेमिनार लेकर लोगों को आगे बढ़ने की दिशा दी। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने पति परिवार गुरुओं और स्टूडेंट को दिया है।'छोटी शुरुआत ही एक दिन बड़ी पहचान बनती है।'