65 बदमाशों को पकड़ा, करीब 307 गुंडे व हिस्टीशीटर चेक किए

Apr 06 2026

ग्वालियर। लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहे बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बीती रात कॉम्बिंग गश्त की। इस दौरान जो भी बदमाश जिस हालत में पुलिस को मिला उसे उठा लाई। इस दौरान कई बदमाशों ने पुलिस को चकमा देने का प्रयास किया, लेकिन पहले से अलर्ट पुलिस ने किसी को मौका नहीं दिया। कॉम्बिंग गश्त में पुलिस ने जिले भर से 165 बदमाशों को पकड़कर हवालात पहुंचाया, इस दौरान करीब 307 गुंडे व हिस्टीशीटर चेक किए। आमजन चैन से रहे और बदमाशों में पुलिस का खौफ रहे, इसके लिए विगत रात जिले में पुलिस ने कॉबिंग गश्त किया। इस दौरान पुलिस ने उन बदमाशों को पकड़ा जो कई सालों से पुलिस को चकमा दिए हुए थे। वहीं पुराने गैंगस्टरों और बदमाशों को पुलिस ने चेक कर उनकी जानकारी जुटाई, जिससे वह पुन: वारदातों में शामिल न होने पाए। इस दौरान कुछ बदमाश लुंगी, लोअर व हाफपेंट में मिले, पुलिस ने उन्हें कपड़े बदलने का भी मौका नहीं दिया
कॉम्बिंग गश्त में पुलिस ने जिले में कुल 165 बदमाशों को पकड़ा है, जिसमें 76 स्थाई और 89 गिरफ्तारी वारंटी पकड़े। साथ ही 159 गुण्डा एवं 148 हिस्ट्रीशीटरों को चेक किया। कॉम्बिंग गश्त के दौरान अवैध शराब के थाना पुरानी छावनी में 2 तथा थाना चीनौर में 3 आरोपी पकड़े है। वहीं जुआ, सट्टा सहित पांच अन्य आरोपी भी पकड़े हैं।
देर रात जैसे ही एसएसपी धर्मवीर सिंह गश्त की कार्रवाई का जायजा लेने फील्ड में आए तो गश्त में निकले अफसरों और जवानों का एक्शन शुरू हो गया। वहीं एएसपी अनु बेनीवाल, विदिता डागर, सुमन गुर्जर और जयराज कुबेर गश्त की मॉनिटरिंग की। एसएसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश पर सभी थाना प्रभारी अपने बल के साथ इलाके में निकले और पैदल गश्त किया। इस दौरान जो भी संदेही दिखा, उसे रोका गया और उससे पूछताछ की। वहीं इलाके के लोगों से भी बातचीत की गई, जिससे उस क्षेत्र में होने वाली अनैतिक गतिविधियों की जानकारी जुटाई। इस दौरान उनके द्वारा फरारी बदमाशों, वारंटियों, गुण्डों, हिस्ट्रीशीटरों एवं जिला बदर के आरोपियों की उनके घरों पर चेकिंग के साथ ही बैंक एटीएम एवं होटल, लॉज, धर्मशाला, ढाबों को भी चेक किंया।