405 अग्रबंधु परिवारो ने अपने बच्चों के लिए रिश्ते देखे

Apr 06 2026

ग्वालियर। अखिल भारतीय अग्रवाल परिचय सम्मेलन द्वारा 136वां युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन मानस भवन भोपाल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आशीष अग्रवाल मिडिया प्रभारी भाजपा मध्यप्रदेश, पीसी गुप्ता एवं जेपी गुप्ता पूर्व न्यायाधीश, गोविन्द गोयल चैम्बर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष, कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश ऐरन राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की विशिष्ट अतिथि श्रीमती नीलम शाह राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष, श्रीमती मजु गुप्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,एचएल गर्ग राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश सिंघल अरुण अग्रवाल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, शरद अग्रवाल, रामेश्वर अग्रवाल मधुर अग्रवाल संयोजक ओपी बंसल थे।
इस अवसर पर परिचय पत्रिका का विमोचन भी किया गया परिचय सम्मेलन के लिए 40 शहरो के अग्रबनधु परिवारों अपने विवाह योग्य बच्चों का पंजीयन कराया था। कार्यक्रम को संबोधित करते राजेश ऐरन राष्ट्रीय ने कहा कि आज पूरे समाज मे शादी होने के बाद टूटते हुए चिंता का विषय है, इसके लिए वरिष्ठ बन्धुओं को आगे आना होगा। मंच पर युवक युवतियो ने स्वयं आकर नि:संकोच रूप से अपने जीवन साथी चुनने के लिए परिचय दिया। परिचय देते हुए युवती ने कहा कि मेरा जीवन साथी बिजनेस मैन भी चलेगा, सर्विस वाला हो यह कोई जरूरी नहीं है। युवकों ने कहा कि हमारी जीवन संगनी ऐसी हो घर परिवार का ध्यान रखें। सम्मेलन में पुनर्जीवन साथी की तलाश में 25 लोगों का पजीयन कराया, परिचय सम्मेलन में देवास विदीशा बीना जबलपुर ग्वालियर मुरैना,आगरा झांसी सहित अनेकों शहरों से अग्रबंधु शामिल हुए, कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत तृपती अग्रवाल,ऋचा गोयल ने किया।